पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक मूसलाधार बारिश से चौतरफा आफत है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यूपी में भारी बारिश के चलते दीवार ढहने, पेड़ व पोल गिरने जैसे हादसों में 58 लोगों की जान चली गई। वहीं 117 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। 29 सितंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री व न्यूनतम पारा 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी का असर दिल्ली में भी दिखा और 12 दिन बाद हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तेज हवाएं चलने से लोगों को सिहरन महसूस हुई। उधर, यूपी के 10 जिले ऐसे रहे, जहां शनिवार को 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। पिछले दो दिनों में पूरे राज्य में आैसत से 19 गुना ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, छत्तीसगढ़ में रायपुर को पाटन, दुर्ग और भिलाई से जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग डूब गए हैं। झारखंड में खराब मौसम के चलते रांची से छह उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।दिल्ली-एनसीआर में रविवार और सोमवार को भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री रह सकता है। धारचुला और किन्नौर में पहली बर्फबारी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश एवं भूस्खलन से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। धारचुला और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। चारधाम यात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें