कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। इन पोस्ट के अनुसार, यह गुस्सा गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर बढ़ रहा था। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। छात्रों के हंगामे के कारण अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत करवाया।इसके बाद छात्रों की शिकायत पर जी 3 हाॅस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स ने कहा है कि एफआईआर कॉपी मिलते ही हाईवे का जाम खोल दिया जाएगा। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी दुष्कर्म के आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी प्रदर्शन या धरने में भाग न लें। वहीं एसएसपी गौरव तूरा का कहना है कि जांच में दुष्कर्म का कोई मामला सामने नहीं आया है। एक दिन पहले राजपुरा की निजी यूनिवर्सिटी में हुआ था बवाल एक दिन पहले राजपुरा स्थित निजी यूनिवर्सिटी में भूत की अफवाह ने शुक्रवार देर रात बवाल करा दिया। हॉस्टल में रात को दरवाजे खटखटाने की बात से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ा कि सैकड़ों छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए। कैंपस में भूत भगाओ के नारे गूंजने लगे। इसी बीच किसी ने दावा कर दिया कि दो छात्रों की मौत हो गई है और उनकी आत्मा भटक रही है। अफवाह के बीच छात्रों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस पहुंची तो छात्रों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पथराव व हाथापाई की। देर रात तक कैंपस में तनाव और हंगामा चलता रहा। सूचना पर थाना बनूड़, थाना सदर राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा से पुलिस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म की सूचना पर भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम
कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। इन पोस्ट के अनुसार, यह गुस्सा गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर बढ़ रहा था। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। छात्रों के हंगामे के कारण अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत करवाया।इसके बाद छात्रों की शिकायत पर जी 3 हाॅस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली