वाराणसी में भी 12वीं तक स्कूल बंद वाराणसी में भी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय बंद रखने का निर्देश जारी किया है। जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश परिषदीय के साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। इस तरह प्रदेश के 10 जिलों में फिलहाल स्कूल बंद किए गए हैं। इनमें सिर्फ शाहजहांपुर में कक्षा आठवीं तक के विद्यालय बंद रहेंगे, जबकि बाकी जिलों में कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर आगे भी निर्णय लिए जा सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें