भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मौसम संबंधी इस प्रणाली का असर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के तराई क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के दोआब क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। दार्जीलिंग और तीस्ता की पहाड़ियों में अचानक भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है और मौसम विभाग ने बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारत के साथ ही नेपाल और तिब्बत में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब गहरे दबाव यानी कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और इसका असर ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक दिखाई दे रहा है। मंगलवार को ओडिशा के तटीय और दक्षिणी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और कई जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। तेलंगाना में भी 23 और 24 सितंबर को कई जिलों में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें