अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन मीडिया संस्थानों- सीएनएन, एमएसएनओडब्ल्यू और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। ट्रंप ने इन मीडिया आउटलेट्स पर ‘अनुकूल कवरेज’ न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह इनकी रिपोर्टिंग ‘फेक न्यूज’ का परिणाम है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में अन्य मीडिया संस्थानों पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। शुक्रवार को (स्थानीय समय) ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके इस फैसले की जानकारी दी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं CNN, MSNBC और Politico को व्हाइट हाउस से तत्काल प्रभाव से बैन कर रहा हूं क्योंकि वे लगातार ‘फेक न्यूज़’ (झूठी खबरें) दिखा रहे हैं! यह कदम अमेरिकी संविधान के प्रथम संशोधन के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए एक नई चुनौती पेश करता है। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने मीडिया के साथ इस तरह का व्यवहार किया है। फरवरी 2025 में, ट्रंप ने एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों को ओवल ऑफिस, एयर फोर्स वन और अन्य छोटे आयोजनों से बाहर रखने का फैसला किया था। यह कदम एसोसिएटेड प्रेस द्वारा मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने के उनके सुझाव का पालन न करने के प्रतिशोध में उठाया गया था। एसोसिएटेड प्रेस ने इस मामले में मुकदमा दायर किया है। ये कानूनी लड़ाई अभी भी जारी है।गौरलतब है कि जनवरी, 2025 में पद संभालने के बाद से ट्रंप लंबे समय से समाचार कवरेज पर नाराजगी व्यक्त करते रहे हैं जिन्हें वे अपने प्रति प्रतिकूल मानते हैं। उनका समाचार संगठनों के खिलाफ मुकदमे दायर करने और व्यक्तिगत पत्रकारों पर सोशल मीडिया या व्यक्तिगत रूप से हमला करने का इतिहास रहा है। सत्ता में लौटने के बाद स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें