1 of 8 मेरठ में सूर्यकिरण टीम का एयर शो - फोटो : अमर उजाला मेरठ के आसमान में शनिवार को पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने रोमांच और शौर्य का प्रदर्शन किया। मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में करीब 35 मिनट तक चले एयर शो में जांबाज पायलटों ने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाए। लूप और बैरल रोल समेत अलग-अलग मैनूवर देखकर दर्शक हैरान रह गए और तालियों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। 2 of 8 सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला सूर्य किरण एयर शो के पहले दिन तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे और बेसब्री से एयर शो का इंतजार करते दिखे। जैसे ही एयर शो शुरू हुआ, आसमान में विमानों के करतब देखकर मेरठ के लोग खुशी से झूम उठे। दर्शकों ने इसे मेरठ के लिए गौरवशाली क्षण बताया। जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने भी इस पल को मेरठ के लिए ऐतिहासिक बताया। 3 of 8 सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला पहली बार मेरठ में एयर शो भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम का दो दिवसीय एयर शो शनिवार से शुरू हुआ। सुबह करीब 10 बजे जांबाज पायलटों ने आसमान में उड़ान भरकर अलग-अलग हवाई करतब दिखाए। यह मेरठ में सूर्यकिरण टीम का पहला एयर शो है। हालांकि उत्तर प्रदेश में टीम का यह दूसरा शो है, इससे पहले टीम लखनऊ में एयर शो कर चुकी है। शो की डिस्प्ले साइट पर स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा ने अमर उजाला के साथ टीम की खासियत और पायलटों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि मेरठवासियों से टीम को भरपूर प्यार मिला। स्कूली बच्चों में भी एयर शो को लेकर काफी उत्साह देखन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
मेरठ: आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें; पांच मीटर की दूरी पर उड़े नौ हॉक विमान
1 of 8 मेरठ में सूर्यकिरण टीम का एयर शो - फोटो : अमर उजाला मेरठ के आसमान में शनिवार को पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने रोमांच और शौर्य का प्रदर्शन किया। मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में करीब 35 मिनट तक चले एयर शो में जांबाज पायलटों ने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाए। लूप और बैरल रोल समेत अलग-अलग मैनूवर देखकर दर्शक हैरान रह गए और तालियों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। 2 of 8 सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला सूर्य किरण एयर