दिल्ली की हवा खराब होने पर अमूमन चर्चा धूल के महीन कणों पीएम2.5 और पीएम10 के इर्द-गिर्द होती है, लेकिन साफ दिखाई न देने वाली एक प्रदूषक गैस भी सेहत पर भारी पड़ रही है। यह सतह के आसपास मौजूद, ग्राउंड लेवल ओजोन है। यह वही गैस है, जो धरती के परिवेश को सूर्य की खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों सुरक्षित रखती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट बताती हैं कि दिल्ली-एनसीआर में पूरे साल ओजोन खतरा बढ़ा रही है। 71/71 दिन : मार्च-10 मई 2026, दिल्ली-एनसीआर में हर दिन ओजोन मानक से ऊपर 92/92 दिन : मार्च-मई 2025 में दिल्ली में ओजोन मानक से ऊपर 472 µg/m³ : CRRI मथुरा रोड पर अधिकतम 8 घंटे का स्तर 135 µg/m³ : 13 अप्रैल 2025 को दिल्ली-एनसीआर का औसत चरम स्तर 8.79 स्टेशन: 2026 में दिल्ली में रोज औसतन मानक से ऊपर रहने वाले स्टेशन 55 रात: 2025 में नजफगढ़ में रात के समय उच्च ओजोन 46 रात: 2026 अध्ययन अवधि में दिल्ली-एनसीआर में रात का ओजोन स्तर ज्यादा सीएसई ने एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक मार्च से 10 मई 2026 के बीच किए गए अध्ययन के 71 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में आठ घंटे का राष्ट्रीय मानक 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर को हर दिन पार कर गया। दिल्ली में औसतन 8.79 मॉनिटरिंग स्टेशन रोजाना मानक से ऊपर रहे, जबकि एनसीआर के शहरों में यह आंकड़ा औसतन 3.2 स्टेशन था। दिल्ली में पूसा आईएमडी, जबकि एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क-5, नोएडा सेक्टर-125 और गाजियाबाद का वसुंधरा प्रमुख हॉटस्पॉट रहे। ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 में 44 दिन ओजोन मानक से ऊपर रही।सीएसई की डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर, अर्बन लैब शरणजीत कौर बताती हैं कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
धूप में आई तेजी तो जहरीली हुई हवा: दिल्ली-एनसीआर में ओजोन ढा रही है कहर, बढ़ने लगा असर; हालात चिंताजनक
दिल्ली की हवा खराब होने पर अमूमन चर्चा धूल के महीन कणों पीएम2.5 और पीएम10 के इर्द-गिर्द होती है, लेकिन साफ दिखाई न देने वाली एक प्रदूषक गैस भी सेहत पर भारी पड़ रही है। यह सतह के आसपास मौजूद, ग्राउंड लेवल ओजोन है। यह वही गैस है, जो धरती के परिवेश को सूर्य की खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों सुरक्षित रखती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट बताती हैं कि दिल्ली-एनसीआर में पूरे साल ओजोन खतरा बढ़ा रही है। 71/71 दिन : मार्च-10 मई 2026, दिल्ली-