अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ करने का सुझाव दिया है। ट्रंप इससे पहले भी मैक्सिको की खाड़ी और ओंटारियो झील के नाम बदलने को लेकर कदम उठा चुके हैं। वहीं, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अब जब यह अमेरिका के नियंत्रण में है, तो क्या हमें होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए? खुद अमेरिका की तरह, यह भी पहले से कहीं ज्यादा ‘हॉट’ (शानदार और चर्चा में) होगा। भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने को लेकर ट्रंप का यह ताजा सुझाव है। इससे करीब एक हफ्ते पहले ही उन्होंने कनाडा के साथ जारी ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) के बीच ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का आदेश दिया था।ट्रंप ने जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पद संभालने के पहले ही दिन मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने का आदेश दिया था।हालांकि, मैक्सिको और कनाडा दोनों ने इन नामों में किए गए बदलावों को स्वीकार नहीं किया है। ट्रंप द्वारा नाम बदलने के पिछले कई मामले शुरुआत में उनकी मजाकिया टिप्पणियों के रूप में सामने आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें वास्तविक फैसलों में बदल दिया।हाल के हफ्तों में ट्रंप कई बार होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा करने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने यहां तक कि एक नक्शा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें इस अहम जलमार्ग को ‘अमेरिका का न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
पहले गल्फ ऑफ अमेरिका, अब ट्रंप स्ट्रेट?: होर्मुज का नाम बदलना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें पूरा मामला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ करने का सुझाव दिया है। ट्रंप इससे पहले भी मैक्सिको की खाड़ी और ओंटारियो झील के नाम बदलने को लेकर कदम उठा चुके हैं। वहीं, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अब जब यह अमेरिका के