महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 76 लाख रुपये से अधिक कीमत का खाद्य स्टॉक और एक्सपायर्ड सामान जब्त किया है। कैसे चल रहा था एक्सपायरी डेट बदलने का खेल? एफडीए के मुताबिक, आरोपी मूल पैकेजिंग पर दर्ज मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को मिटाकर उस पर नई तारीखें प्रिंट कर रहे थे। इसके अलावा उत्पादों की सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी के ऊपर नए स्टिकर लगाए जा रहे थे। इस तरह पुराने और एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों को नई तारीख के साथ दोबारा बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। अधिकारियों ने मौके से बड़ी मात्रा में ऐसे खाद्य पदार्थ बरामद किए। कहां और कब हुई कार्रवाई? कार्रवाई के दौरान लोकप्रिय स्नैक्स, पेय पदार्थ और इंस्टेंट फूड समेत कई तरह के उत्पाद मिले। इनमें वेफर्स, आलू के चिप्स, नूडल्स, सूप और मेयोनीज के पैकेट शामिल थे। इसके अलावा प्रमुख एयरेटेड ड्रिंक ब्रांड के पेय पदार्थों के पैकेट और कैन भी जब्त किए गए। एफडीए के अनुसार, इन उत्पादों को दोबारा पैक करने और उनके लेबल में बदलाव करने की कोशिश की जा रही थी। एफडीए और नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से 24 से 29 अगस्त के बीच यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में स्थित मेसर्स साधना एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। जांच में प्रतिष्ठान में खाद्य उत्पादों को स्टोर करने, दोबारा पैक करने और उनके लेबल से कथित छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई। एफडीए के अनुसार, यहां मुंबई, नई दिल्ली और नोएडा की 10 प्रमुख निर्यातक कंपनियों स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें