प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी देखने को मिली। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में यांगी उज्बेकिस्तान पार्क पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव भी उनके साथ मौजूद रहे। यांगी उज्बेकिस्तान पार्क देश के प्रमुख और बड़े सार्वजनिक पार्कों में शामिल है। इसका उद्घाटन 31 अगस्त 2021 को उज्बेकिस्तान की स्वतंत्रता की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया था। किन मुद्दों पर होगी दोनों नेताओं के बीच चर्चा? प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव व्यापार एवं निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता इन क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा करने के साथ-साथ आगे की दिशा और प्राथमिकताएं भी तय करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और व्यापक एवं मजबूत बनाना है। दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए साझा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ताशकंद में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्रपति भी रहे साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी देखने को मिली। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक अहम मानी जा