एक्सप्लेनर: छपने से पहले क्यों विवाद में सोनिया की आत्मकथा, क्या प्रकाशक के लिए दुनिया से अलग है भारत का सच? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर सोनिया गांधी की जिस आत्मकथा की 10 नवंबर को लॉन्चिंग होनी है, उसके बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है? इस पर अचानक विवाद किस बात पर और क्यों उभरा है? प्रकाशक कंपनी की ओर से इस पर क्या जवाब दिया गया है? कैसे एक आत्मकथा के प्रकाशन का मुद्दा कांग्रेस बनाम भाजपा बन गया? आइये जानते हैं… कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नवंबर में लॉन्च होने वाली आत्मकथा- ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर प्रकाशन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में सामने आया था कि किताब के प्रकाशन के अधिकार हासिल करने वाली कंपनी- पेंग्विन रैंडम हाउस ने भारत में सोनिया की आत्मकथा को प्रकाशित करने से हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद जहां कांग्रेस ने प्रकाशक कंपनी के इस फैसले के पीछे केंद्र के दबाव को वजह बताया, वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रकाशक कंपनी और उसकी ओर से की गई ‘तथ्यों की जांच’ पर डाल दी। पहले जानें- सोनिया गांधी की किताब के बारे में अब तक क्या सामने आया? सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के बारे में 18 अगस्त 2026 को एक कार्यक्रम में एलान किया गय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें