IND vs AUS Hockey: सेमीफाइनल में पहुंचने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया से खेला गोलरहित ड्रॉ भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में सफर समाप्त हो गया। भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अधिक गोल करने के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारतीय टीम अंतिम-4 की दौड़ से बाहर हो गई। सेमीफाइनल के लिए भारत को जीत जरूरी थी भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्रॉ भी पर्याप्त था। दिन के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने चीन को 4-1 से हराकर उसकी उम्मीदें खत्म कर दी थीं। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला सीधे सेमीफाइनल की आखिरी जगह के लिए बन गया था। शुरुआती दबाव में भारत, रेफरल से मिली राहत मुकाबले की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दबाव में डाल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने एक करीबी प्रयास में गोल कर दिया था, लेकिन गेंद भारतीय खिलाड़ी ज्योति के शरीर के ऊपरी हिस्से से टकराकर नेट में गई। भारत ने तुरंत रेफरल लिया और टीवी अंपायर ने इसे खतरनाक खेल करार दिया। इस फैसले से भारत ने राहत की सांस ली और स्कोर 0-0 पर बरकरार रहा। पेनल्टी कॉर्नर का मौका भी नहीं भुना सका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें