वर्ष 2025 में भी युवक ने इसी चट्टान से जान देने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस ने समझाकर उसे बचा लिया था। इस बार युवक को समझाने के लिए करीब तीन घंटे तक प्रयास चला। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता और फिर मां भी नीचे गिर गए। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में स्थित खावड़ा पहाड़ी पर शुक्रवार को यह घटना हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे युवक का नए मोबाइल फोन को लेकर माता-पिता से विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक ने आईफोन खरीदा था। वह उसकी किस्त चुकाने के लिए परिवार से रुपये मांग रहा था। ताजा किस्त के भुगतान को लेकर पिता से बहस बढ़ गई। इसके बाद वह पहाड़ी पर चला गया और जान देने की धमकी दी।युवक के पहाड़ी पर पहुंचने की खबर फैलते ही पुलिस, ग्रामीण और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उसे लगातार समझाया जाता रहा कि वह अपना इरादा छोड़ दे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की। लेकिन युवक चट्टान के किनारे इधर-उधर चलता रहा। ऐसे में उसे सुरक्षित पकड़ना मुश्किल हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी बनाए। बाद में ये वीडियो वायरल भी हुए।युवक के पिता शुरुआत में दूर से ही उसे समझा रहे थे। लेकिन घटना के आखिरी 15 से 20 मिनट के दौरान वह खुद पहाड़ी पर चढ़ गए। करीब दोपहर एक बजे पिता बेटे के पास पहुंचे। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पिता और बेटा दोनों नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।युवक की मां नीचे से यह पूरा घटनाक्रम देख रही थी। बेटे और पति के गिरने के कुछ ही समय बाद वह भी नीचे गिर गई। पुलिस ने तीनों के शव बर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
वही पहाड़ी, वही चट्टान और चली गई जान: एक साल पहले बच गया था युवक, iPhone की जिद्द में उजड़ गया पूरा परिवार!
वर्ष 2025 में भी युवक ने इसी चट्टान से जान देने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस ने समझाकर उसे बचा लिया था। इस बार युवक को समझाने के लिए करीब तीन घंटे तक प्रयास चला। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता और फिर मां भी नीचे गिर गए। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में स्थित खावड़ा पहाड़ी पर शुक्रवार को यह घटना हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे युवक का नए मोबाइल फोन को लेकर माता-पिता से विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, युव