1 of 6 ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश का अड्डा - फोटो : ANI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का वह ठिकाना, जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया था, करीब 15 महीने बाद दोबारा तैयार कर लिया गया है। एक समाचार चैनल की रिपोर्ट में साइट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो के आधार पर यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ठिकाने पर नई मार्बल, ताजा प्लास्टर और पेंट का काम कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित जैश के इस मुख्यालय को अब इस तरह से दोबारा तैयार किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर से हुए नुकसान के निशान काफी हद तक छिप गए हैं। 2 of 6 ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश का अड्डा - फोटो : ANI 3 of 6 ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश का अड्डा - फोटो : ANI 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का दावा रिपोर्ट में खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ठिकाने के पुनर्निर्माण के लिए करीब 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये नकद किस्तों में दिए गए। इसमें से लगभग 11 करोड़ रुपये अकेले मुख्य हॉल के पुनर्निर्माण पर खर्च किए जाने की बात कही गई है। हमले के दौरान मुख्य हॉल में बने गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त गुंबदों को दोबारा बनाने का काम किया गया। आसपास की कुछ क्षतिग्रस्त इमारतों को भी हटा दिया गया और उनकी जगह नया निर्माण किए जाने का दावा है। इन इमारतों में मदरसा अल-सबीर और जैश के कमांडरों के रहने के लिए इस्तेमाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें