यूपी के पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दूइया में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता पर पति, सास और ससुर को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का आरोप लगा है। खाना खाने के कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर से भागने की कोशिश कर रही महिला को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बीमार तीनों लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें