‘कैमरे में नर-मादा दोनों दिखे, दोनों साथ थे’ विक्की दुबे ने बताया, ‘मुझे फोन आया था कि सांप एक है या दो हैं। जब वहां के कैमरे चेक किए गए तो कैमरे में मेल और फीमेल दोनों दिखाई दिए। दोनों एक साथ थे। मैं कॉल आने के बाद मौके पर पहुंच गया था। वहां करीब आधे घंटे से एक घंटे के अंदर फीमेल अंदर की तरफ चली गई और मेल लाइट में आकर आराम से बैठ गया। मैंने इसके बाद CCTV के जरिए नर सांप पर नजर रखी गई। कैमरा दोबारा चेक किया तो मेल वहीं बैठा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद हमने मेल को रेस्क्यू किया। वह करीब आठ फीट लंबा था।’ ‘नर मिल गया, मादा अभी नहीं मिली’ विक्की के मुताबिक, रेस्क्यू टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती दूसरे सांप यानी मादा को ढूंढना थी। उन्होंने बताया, नर मिल गया, मादा नहीं मिली है। मादा अंदर की तरफ चली गई थी। आज सुबह भी उसे तलाशने की कोशिश होनी थी, लेकिन अभी तक वह नहीं मिली है। अभी एक ही सांप मिला है और उसे रेस्क्यू करके ले गए हैं। उसे हमने जंगल में छोड़ दिया। फीमेल की तलाश अभी बाकी है। अगर उनका कॉल आता है तो मैं फिर जाऊंगा। बिना कॉल के भी अगर जरूरत होगी तो मैं वहां जाकर देखूंगा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें