वीडियो में वो कह रहे हैं कि दिमाग खराब हो गया है, हैसियत में रहो। हालांकि विधायक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वीडियो में वो कह रहे हैं कि दिमाग खराब हो गया है, हैसियत में रहो। हालांकि विधायक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। हरियाली तीज पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। पुलिस ने यातायात नियंत्रित के लिए कई स्थानों पर बैरियर लगाए थे। अन्य जिलों से भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसी के तहत हाथरस के सीओ अमित पाठक की ड्यूटी वृंदावन में लगी थी। अटल्ला चुंगी से पहले विधायक अनिल पाराशर की गाड़ी को एक बैरियर पर रोक दिया गया। विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में विधायक स्वयं बैठे हैं। इसके बाद भी गाड़ी को रोकने पर विधायक भड़क गए। वह गाड़ी से उतरकर सीओ के पास पहुंच गए। थोड़ी ही देर में दोनों में नोकझोंक होने लगी। वायरल वीडियो में विधायक सीओ से कथित रूप से अभद्रता करते हुए तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जानबूझकर वीडियो किया वायरलः विधायक विधायक अनिल पाराशर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि वह अटल्ला चुंगी स्थित बालाजी आश्रम अपने परिचित के पास जा रहे थे। विधायक का आरोप है कि सीओ ने उनके स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके स्वयं गाड़ी में होने की जानकारी मिलने के बाद भी क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जिसे जरूरत है, वह खुद उनके पास आए। विधायक ने सीओ पर दुश्मन जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस संबंध में एसएसपी मथुरा से भी बात की थी। विधायक ने कहा कि सीओ ने बाद में इसे गलतफहमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें