पंजाब के मोहाली में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कौमी इंसाफ मोर्चा लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों (बंदी सिंहों) की रिहाई की मांग कर रहा है। ये कैदी लंबे समय से जेल में हैं। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बता दें कि वाईपीएस चौक के पास चण्डीगढ़ के डीसी निशांत कुमार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की थी लेकिन प्रदर्शनकारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग का सहारा लेना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें