शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को तत्काल राहत दी। दिल्ली में भी बारिश का मौसम बना हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन दोपहर में मौसम सुहाना हो गया। करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम बारिश होने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग ने शुक्रवार को नोएडा में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना पहले ही जताई थी। ग्रेटर नोएडा में भी गरज के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। हालांकि, इस बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से शहरवासी काफी परेशान थे। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर निकलकर ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें