1 of 5 दो किमी. हिस्से में 29 बार धंसी सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दो साल पहले विशेषज्ञ कमेटी ने जर्जर हो चुकी सीवर लाइन को बदलने की सिफारिश की थी लेकिन अब तक लाइन बदलने के लिए बजट नहीं मिल पाया है। दयालबाग के जयराम बाग में सड़क धंसने के कारण हुए गड्ढे को वीए टेक वबाग की टीम ने सोमवार को भरवा दिया। मिट्टी और मलबा डालकर इसे भरा गया है। इसके मैनहोल के पास लीकेज की आशंका है। दयालबाग में अब तक 29 बार सड़क धंसी है। हर बार सीवर मैनहोल से जुड़े पाइप से ही लीकेज मिला है। दो साल पहले एक माह में जब 8-10 बार सड़क धंसी तो तत्कालीन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर जांच कराई थी। आगरा के दयालबाग में 100 फीट रोड और जयराम बाग से दयालबाग को जोड़ने वाली सड़क का कुल दो किमी का हिस्सा 29 बार धंस चुका है। चार साल के अंदर यहां 15 से 125 फीट तक चौड़े गड्ढे सीवर लाइन में रिसाव के कारण हो चुके हैं। 2 of 5 सड़क का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी 6.50 करोड़ से बदली जाएगी लाइन उस दौरान जल निगम, वबाग और नगर निगम के इंजीनियरों ने जांच रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि दयालबाग की पूरी सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है। हालांकि यह 12 साल पुरानी ही है लेकिन इसमें इस्तेमाल किए गए सीवर पाइप बेहद खराब गुणवत्ता के हैं। सीवर मैनहोल भी खराब बनाए गए जो बार-बार लीकेज हो रहे हैं। इस पूरी सीवर लाइन को बदलने की सिफारिश की गई थी। उनके हस्तक्षेप पर वीए टेक वबाग ने 6.50 करो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें