शशि थरूर ने क्या कहा? शशि थरूर ने मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, जंतर-मंतर पर सीजेपी ने जिन मुद्दों को उठाया, उन्हें हम पहले ही उठा चुके थे। हमारे पास ‘छात्रों की गूंज’ अभियान था, जिसमें (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) राहुल गांधी छात्रों से पेपर लीक के बारे में बात कर रहे थे। थरूर कांग्रेस के छात्र संपर्क अभियान को सीजेपी के प्रदर्शन जितना लोगों का समर्थन न मिलने की बात से सहमत हुए। उन्होंने कहा, हमें खुद से पूछना चाहिए कि हमसे कहां गलती हुई? क्या हम छात्रों की बात सुनने में नाकाम रहे? क्या हम जेन जी की नब्ज समझ नहीं पाए? कब शुरू हुआ था सीजेपी का आंदोलन? सीजेपी ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के खिलाफ 20 जून से प्रदर्शन शुरू किया था। संगठन ने सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। यह प्रदर्शन धीरे-धीरे देश के पहले जेन जी प्रदर्शन के नाम से चर्चित हुआ। शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्रों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की, तो प्रदर्शन और तेज हुआ। बाद में कई अन्य छात्र और कार्यकर्ता भी उनके साथ जुड़ गए। बाद में कॉकरेच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया। लेकिन तय मार्च से कुछ दिन पहले वांगचुक को जंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया। 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि वहां पैलेट गन और एके-47 का इस्तेमाल किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Paper Leak Row: थरूर ने माना- पेपर लीक के खिलाफ CJP जितना असरदार नहीं रहा कांग्रेस का प्रदर्शन; क्या बोले?
शशि थरूर ने क्या कहा? शशि थरूर ने मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, जंतर-मंतर पर सीजेपी ने जिन मुद्दों को उठाया, उन्हें हम पहले ही उठा चुके थे। हमारे पास 'छात्रों की गूंज' अभियान था, जिसमें (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) राहुल गांधी छात्रों से पेपर लीक के बारे में बात कर रहे थे। थरूर कांग्रेस के छात्र संपर्क अभियान को सीजेपी के प्रदर्शन जितना लोगों का समर्थन न मिलने की बात से सहमत हुए। उन्होंने कहा,