दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को राजधानी व आसपास के शहरों में बृहस्पतिवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार दिन भर पानी गिरा। दिल्ली के कई केंद्रों पर एक दिन में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पुष्प विहार में सर्वाधिक 111.5 मिमी, जबकि छतरपुर 104.5 मिमी बारिश हुई। अगस्त के पहले सात दिनों में दिल्ली में 127 मिमी बारिश हो चुकी है आैर यह 2011 के बाद रिकॉर्ड है। इसके चलते सड़कों पर कई जगह पानी भर गया। एंबुलेंस के साथ अन्य वाहन पानी में फंसे रहे। इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर कई उड़ानें लेट हो गईं। इंडिगो एयरलाइन व स्पाइसजेट ने कहा कि खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। कंपनी ने सलाह दी है, यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति जांच लें।दिल्ली में अगस्त में 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पूरे माह के आधे से अधिक है। अगस्त में सामान्यत: 233.1 मिमी बारिश होती है। बीते साल अगस्त में रिकॉर्ड 400 मिमी से अधिक बारिश हुई थी। वहीं, नोएडा में 24 घंटे में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के डाटा के अनुसार 1 से 7 अगस्त तक देश के सभी जिलों को मिलाकर सिर्फ 4% में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई। 11% में सामान्य से अधिक, 37% में सामान्य, 43% में सामान्य से कम और 4% में बहुत कम बारिश हुई।बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बैटरी चालित वाहन, कटरा से सांझी छत और वहां से वापसी की हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। बारिश को देखते हुए यात्रा मार्ग पर जगह-जगह आपदा प्रबंधन दल तैनात रहा।हिमाचल में बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई। श्रद्धालुओं को तंगलिंग बेस कैंप और गणेश बाग से आगे नही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Monsoon Woes: दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, जमीन से आसमान तक यातायात प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को राजधानी व आसपास के शहरों में बृहस्पतिवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार दिन भर पानी गिरा। दिल्ली के कई केंद्रों पर एक दिन में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पुष्प विहार में सर्वाधिक 111.5 मिमी, जबकि छतरपुर 104.5 मिमी बारिश हुई। अगस्त के पहले सात दिनों में दिल्ली में 127 मिमी बारिश हो चुकी है आैर यह 2011 के बाद रिकॉर्ड है। इसके चलते सड़कों पर कई जगह पानी भर गया। एंबुलेंस के साथ अन्य वाहन पानी में फंसे रहे। इ