सीआईडी की टीम पूछताछ के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित भर्ती अनियमितताओं में इन सदस्यों की कोई भूमिका रही है या नहीं। साथ ही, जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े निर्णयों और अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाएगी।जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सीआईडी की जांच पहले से जारी है। इससे पहले जांच एजेंसी ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के आवास और कार्यालय पर तलाशी ली थी। कार्रवाई के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीआईडी अधिकारियों ने उनसे करीब एक सप्ताह तक पूछताछ की थी। जांच के दौरान सीआईडी अब तक इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी कथित अनियमितताओं की पूरी कड़ी का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका निर्धारित करने में जुटी है।ये भी पढ़ें-सीआईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए गए तीनों जेपीएससी सदस्यों की नियुक्ति 2 सितंबर 2021 को हुई थी। इससे पहले अगस्त 2021 में झारखंड सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। जेपीएससी मामले को लेकर राज्यभर में छात्रों का आंदोलन भी जारी है। छात्र संगठन प्रभावित परीक्षाओं को रद्द करने, पूरे मामले की व्यापक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।मामला झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भी लगातार गरमा रहा है। विपक्षी दल सदन में JPSC प्रकरण को लेकर हंगामा कर रहे हैं। शुक्रवार को छात्रों ने विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया। ऐसे में तीन वर्तमान सदस्यों को सीआईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने को जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
JPSC-JSSC: तीन मौजूदा सदस्यों को सीआईडी का समन, सोमवार से पूछताछ की तैयारी; 19 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
सीआईडी की टीम पूछताछ के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित भर्ती अनियमितताओं में इन सदस्यों की कोई भूमिका रही है या नहीं। साथ ही, जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े निर्णयों और अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाएगी।जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सीआईडी की जांच पहले से जारी है। इससे पहले जांच एजेंसी ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के आवास और कार्यालय पर तलाशी ली थी। कार्रवाई के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीआईडी अधिकारियों ने उनसे करीब