रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस सरकार की अगुवाई वाले फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम (FCAS) के तहत विकसित किए जा रहे छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति ने मंत्रालय से ऐसे विमानों की खरीद के लिए रोडमैप भी मांगा है। क्या छठी पीढ़ी के विमान के विकास और खरीद की योजना आगे बढ़ेगी? संसदीय समिति ने शुक्रवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय को छठी पीढ़ी के विमानों के विकास और अधिग्रहण के लिए एक स्पष्ट दिशा तय करने तथा योजना प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की सिफारिश की। समिति ने कहा कि मौजूदा समय में युद्ध तेजी से वायु-केंद्रित हो रहा है और ऐसे में भारत की हवाई क्षमता को मजबूत करना जरूरी है। किन दो अंतरराष्ट्रीय समूहों में विकसित हो रहे छठी पीढ़ी के विमान? रिपोर्ट के अनुसार, समिति को बताया गया कि छठी पीढ़ी के विमानों पर दो कंसोर्टियम काम कर रहे हैं। इनमें एक ब्रिटेन, इटली और जापान का समूह है, जबकि दूसरा फ्रांस और जर्मनी का कंसोर्टियम है। दोनों समूह छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के विकास पर काम कर रहे हैं। क्या AMCA का डिजाइन तैयार हो चुका है? समिति ने कहा कि उसे जानकारी दी गई है कि भारतीय वायुसेना किसी एक कंसोर्टियम के साथ जुड़ने की कोशिश करेगी और छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान को तुरंत ध्यान में रखेगी, ताकि उन्नत विमानों के लक्ष्य को हासिल करने में भारत पीछे न रह जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) का डिजाइन तैयार हो चुका है और इसके निर्माण को लेकर बातचीत फिलहाल जारी है। समिति ने कहा कि विमान की तकनीकी क्षमता में सुधार वायुसेना की लड़ाकू क्षमता ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Defence Prep: भारत में छठी पीढ़ी की उड़ान की तैयारी! फ्रांस के FCAS पर नजरें, संसदीय समिति में क्या चर्चा हुई?
रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस सरकार की अगुवाई वाले फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम (FCAS) के तहत विकसित किए जा रहे छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति ने मंत्रालय से ऐसे विमानों की खरीद के लिए रोडमैप भी मांगा है। क्या छठी पीढ़ी के विमान के विकास और खरीद की योजना आगे बढ़ेगी? संसदीय समिति ने शुक्रवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय को छठी पीढ़ी के विमानों के विकास और अधिग्रहण के लिए एक स्पष्ट दिशा तय करने तथा योजना