मृतकों की पहचान केएसआरटीसी बस के चालक अरुण एनएम और कंडक्टर मिदिलेश के रूप में हुई है। दोनों कोझिकोड से चलने वाली बस में तैनात थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक और कंडक्टर ने हादसे में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। घायल यात्रियों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे अवरगेरे गेट के पास पहुंचने पर चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई होगी। इसके कारण बस पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। इसके बाद बस बाईं ओर मुड़ी और एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए गए एक बड़े साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर के बाद बस सड़क पर पलट गई। चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 25 यात्री घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के बाद व्यस्त एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। इससे पहले हादसे में 14 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। अब घायलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें