1 of 4 दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम - फोटो : IANS खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज का दिन भारी परेशानियों भरा रहा। झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते किए गए रूट डायवर्जन ने दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर इलाकों में यातायात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि कई प्रमुख मार्गों और बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट्स पर एक से दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया है, जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। Delhi: Traffic snarl at Kalindi Kunj following heavy rainfall pic.twitter.com/ojlxgMgq5t — IANS (@ians_india) August 8, 2026 2 of 4 जाम में फंसी गाड़ियां - फोटो : IANS जलभराव ने और बढ़ाई मुसीबत सावन के महीने में कांवड़ यात्रा अब अपने चरम पर है। भारी संख्या में कांवड़िए दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। इनकी सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई अहम रास्तों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके चलते यातायात का पूरा दबाव वैकल्पिक रास्तों पर आ गया है। इसी बीच, अचानक हुई तेज बारिश ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। बारिश के कारण कई अंडरपास और सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया। Noida, Uttar Pradesh: Following the rain, a nearly 1-km-long traffic jam has formed on the road from Sector 18 Underpass towards Film City Flyover, slowing down vehicular …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें