क्या इस्राइली मीडिया ने क्या दावा किया है? मोजतबा खामेनेई लंबे समय से सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं दिखे? क्या ईरान ने इन दावों को स्वीकार किया है? क्या क्षेत्रीय तनाव के बीच बढ़ी हैं अटकलें? इस्राइल के चैनल-14 और कुछ अन्य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि ईरान के सत्ता प्रतिष्ठान के शीर्ष स्तर पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।रिपोर्टों के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने फरवरी 2026 में अपने पिता की मौत के बाद सर्वोच्च नेता का पद संभाला था। तब से उन्होंने कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया है और केवल लिखित संदेशों के जरिए ही अपनी बात रखी है। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि शुरुआती सैन्य हमलों में वह घायल हुए थे, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी एक साक्षात्कार में कहा था कि उनसे सीधे संपर्क करना फिलहाल आसान नहीं है।ईरानी अधिकारियों ने पहले भी मोजतबा खामेनेई की चोटों को गंभीर मानने से इनकार किया था। उनका कहना रहा है कि वह देश के रणनीतिक और प्रशासनिक फैसलों का नेतृत्व कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने भी पहले उनकी चोटों को सतही बताया था। मौजूदा अस्पताल में भर्ती होने और गंभीर हालत संबंधी दावों पर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए इन रिपोर्टों की पुष्टि अभी नहीं हुई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Iran: क्या ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है? इस्राइली मीडिया के दावे से मची हलचल
क्या इस्राइली मीडिया ने क्या दावा किया है? मोजतबा खामेनेई लंबे समय से सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं दिखे? क्या ईरान ने इन दावों को स्वीकार किया है? क्या क्षेत्रीय तनाव के बीच बढ़ी हैं अटकलें? इस्राइल के चैनल-14 और कुछ अन्य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि ईरान के सत्ता प्रतिष्ठान के शीर्ष स्तर पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी क