नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसायटी के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बोरिंग कार्य के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के बेटे के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की कथित लापरवाही को इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को छह वर्षीय बच्चा अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास शनिवार शाम करीब 7 बजे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बोरिंग के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे के नजदीक पहुंच गया। बारिश के कारण गड्ढा पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े। काफी प्रयास के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा कई दिन पहले प्राधिकरण की ओर से बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था। बारिश के चलते उसमें पानी भर गया था, जिससे उसकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया था। सबसे गंभीर बात यह रही कि गड्ढे के चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। ऐसे में वहां खेलने वाले बच्चों और आने-जाने वाले लोगों के लिए यह लगातार खतरा बना हुआ था।हादसे के बाद क्षेत्र के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें