युवा सनसनी अनाहत की जीत के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें बधाई दी। फाइनल मुकाबले के अंतिम लम्हों का वीडियो एक्स हैंडल पर साझा करते हुए मांडविया ने लिखा, ‘इतिहास रचा गया! अनाहत सिंह को विश्व स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर हार्दिक बधाई ! यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।’ Anahat New Squash Champion: भारत की अनाहत सिंह ने जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अनाहत यह टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय हैं। फाइनल में अनाहत का सामना मिस्र की रुकय्या सालेम (दूसरी वरीय) से हुआ। कनाडा में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अनाहत ने रुकय्या को 11-3, 11-7, 11-9 से हराया। अनाहत की ये जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि 21 साल के बाद किसी भारतीय ने न केवल फाइनल में जगह बनाई, बल्कि देश को खिताब भी दिलाया। सेमीफाइनल में किसे हराया था, विश्व रैंकिंग में कौन सा स्थान? इससे पहले देश की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने सेमीफाइनल में मिस्र की तीसरी/चौथी वरीय बार्ब सामेह को 11-3, 8-11, 11-4, 11-6 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज अनाहत ने पिछले साल कांस्य पदक जीता था। जोशना चिनप्पा के बाद पहली फाइनलिस्ट, मंजिल के बारे में क्या कहा? 2005 में भारत की एक और स्क्वैश स्टार जोशना चिनप्पा ने इस टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर त. किया था। हालांकि, वे टाइटल जीतने से चूक गई थीं। ऐसे में 2025 का सेमीफाइनल जीतने के बाद भारत को चैंपियन बनाने की उम्मीदों को फिर से जिंदा करने वाली अनाहत के युवा कंधों पर देश की आस टिकी थी। सेमीफाइनल जीतने के बाद उनके फौलादी इरादों की झलक मिल गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Anahat New Squash Champion: भारत की अनाहत सिंह जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
युवा सनसनी अनाहत की जीत के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें बधाई दी। फाइनल मुकाबले के अंतिम लम्हों का वीडियो एक्स हैंडल पर साझा करते हुए मांडविया ने लिखा, 'इतिहास रचा गया! अनाहत सिंह को विश्व स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर हार्दिक बधाई ! यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।' Anahat New Squash Champion: भारत की अनाहत सिंह ने जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अनाहत यह टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय हैं। फाइनल में अनाहत का