CWG 2026 Day 3: तीसरे दिन भारत को नहीं मिला कोई पदक, लॉन बॉल में मिली सफलता; मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में आइए जानते हैं तीसरा दिन भारत के लिए कैसा रहा.. राष्ट्रमंडल खेल 2026 के तीसरे दिन भारत को कोई पदक नहीं मिल सका है। भारतीय तैराकों ने पुरुष 400 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में निराशाजनक प्रदर्शन किया। वहीं, महिला व्हीलचेयर 3x3 बास्केटबॉल में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई, जबकि महिला लॉन बॉल पेयर्स में भी टीम को जीत मिली। फाइनल में नहीं पहुंच सके भारतीय तैराक भारतीय तैराकों का शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसमें धक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा दोनों ही पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। शशिकुमार ने टोलक्रॉस स्विमिंग सेंटर में आयोजित 400 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट में 27 तैराकों के बीच 3:58.09 मिनट का समय लेकर 15वां, जबकि आर्यन नेहरा ने 4:00.26 मिनट के साथ 16वां स्थान हासिल किया। तीसरी हीट में उतरे शशिकुमार ने प्रतियोगिता के मध्य तक सातवें स्थान पर पहुंचकर उम्मीद जगाई, लेकिन अंतिम चरण में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और फाइनल में प्रवेश से वंचित रह गए। चौथी हीट में प्रतिस्पर्धा कर रहे आर्यन शुरुआत से ही पिछड़ गए। मध्य चरण में वह अंतिम स्थान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें