कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे यात्री मेट्रो स्टेशन बंद होने का असर उन यात्रियों पर भी पड़ा, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता पैदल तय करना पड़ा। कई लोग बैग और जरूरी सामान लेकर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पैदल जाते नजर आए। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों ने बताया कि उन्हें समय पर पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। कुछ यात्रियों का कहना था कि मेट्रो बंद होने की जानकारी पहले से होने के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था न होने से परेशानी बढ़ गई। ऑटो और कैब का किराया अधिक होने के कारण कई लोगों ने पैदल चलना ही बेहतर समझा। मैं रोज मेट्रो से कनॉट प्लेस दफ्तर जाता हूं। दो दिन से स्टेशन बंद होने के कारण नई दिल्ली स्टेशन पर उतरना पड़ा और वहां से काफी दूर पैदल चलना पड़ा। -यश मेट्रो बंद होने का असर बाजारों पर भी पड़ा है। कई ग्राहक समय पर नहीं पहुंच पाए। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लोगों को दिक्कत हुई।-राजीव कुमार सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन आम लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।-अंकित नई दिल्ली स्टेशन से आगे जाने के लिए ई-रिक्शा वालों ने सामान्य से ज्यादा किराया मांगा। मजबूरी में लोगों को अधिक पैसे देकर सफर करना पड़ रहा है। -अभिनव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Jantar Mantar Protest: मेट्रो सेवा से लेकर इंटरनेट बंद होने तक, जानें CJP के प्रोटेस्ट से कहां क्या प्रभावित
कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे यात्री मेट्रो स्टेशन बंद होने का असर उन यात्रियों पर भी पड़ा, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता पैदल तय करना पड़ा। कई लोग बैग और जरूरी सामान लेकर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पैदल जाते नजर आए। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों ने बताया कि उन्हें समय पर पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। कुछ यात्रियों का कहना था कि मेट्रो बंद होने की जानकारी पहले से होने के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था न होने से परेशानी बढ़ गई। ऑटो और कैब का किराया अधिक होने के