देर रात कैसे बिगड़े हालात? मिली जानकारी के अनुसार, देर रात जंतर-मंतर के सामने सड़क पर कई छात्र एकत्र थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ जवान छोटे-छोटे समूहों में वहां से गुजर रहे थे। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद छात्रों ने पुलिसकर्मियों के पीछे भागना शुरू कर दिया और कुछ दूरी पर एक-दो जवानों को पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाठियां चलाईं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और छात्र आक्रोशित हो उठे। इसमें झड़प में एसीपी विवेक भगत भी घायल हुए हैं, जिन्हें आरएमएल में भर्ती कराया गया है। जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात, फिलहाल शांति दिल्ली पुलिस के अनुसार रात करीब 8:30 बजे कनॉट प्लेस में टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं, जिससे कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारी उन्हें RML अस्पताल ले गए। कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन अब शांति है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
जंतर-मंतर पर तनाव: देर रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, RAF ने छोड़े आंसू गैस के गोले; ACP घायल, VIDEO
देर रात कैसे बिगड़े हालात? मिली जानकारी के अनुसार, देर रात जंतर-मंतर के सामने सड़क पर कई छात्र एकत्र थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ जवान छोटे-छोटे समूहों में वहां से गुजर रहे थे। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद छात्रों ने पुलिसकर्मियों के पीछे भागना शुरू कर दिया और कुछ दूरी पर एक-दो जवानों को पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाठियां चलाईं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और छात्र आक्रोशित हो उठे। इसमें झड़प में एसीपी विवेक भगत भी घायल हुए हैं, जिन्हें आरएमएल में भर्ती कराया गया है।