सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर पर गोली चलाने में भी नांदल के चार गुर्गे हुए थे गिरफ्तार कन्हई गांव में 2 मई की देर रात सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ के घर पर गोली चलाने के मामले में भी गैंगस्टर दीपक नांदल के चार गुर्गे गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों की पहचान रोहतक के बखेता गांव निवासी अशोक उर्फ पहलवान, चीडी गांव निवासी मनोज काबर, सोनीपत के कथुरा गांव निवासी सुमित और गांव गढ़ शाहजांपुर निवासी विक्की के रूप में हुई थी। आरोपियों ने गैंगस्टर दीपक के कहने पर ही रैकी और हथियार मुहैया कराने में मदद की थी। मैनेजर के घर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई थी। वारदात के दौरान मैनेजर को मिले सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलबीर के हाथ और पैर पर गोली लगी थी। सिपाही की शिकायत पर ही सेक्टर-40 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें