अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बुधवार को गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह, उर्फ ‘गोल्डी बरार’ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की। गोल्डी बरार पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप में शामिल होने का आरोप है और वह कई मामलों में वांछित है। The #FBI is offering a reward of up to $50,000 for information leading to the arrest of Satinderjeet Singh, #wanted for his alleged involvement in the Lawrence Bishnoi Organized Crime Group which is allegedly engaged in a variety of violent acts in Southern California, and across… pic.twitter.com/BdCxmELUKv July 7, 2026 सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इनाम की घोषणा करते हुए, संघीय जांच एजेंसी ने कहा, ‘FBI सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 डॉलर तक का इनाम दे रही है। सिंह लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप में कथित तौर पर शामिल होने के कारण वांछित है। यह ग्रुप दक्षिणी कैलिफोर्निया और पूरे अमेरिका और कनाडा में कई हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है।’ FBI के अनुसार, गोल्डी बरार अमेरिका में रहता है और कथित तौर पर उत्तरी अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के कामकाज का लीडर है।एक बयान में, फेडरल एजेंसी ने कहा, ‘1 जुलाई, 2026 को, लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिकी जिला अदालत में सिंह के लिए एक फेडरल गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उस पर रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइज़ेशन्स (RICO) साजिश; जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें