उद्घाटन की लगी पट्टिका भी हटाई गई कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री के आगमन से पहले तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन की उद्घाटन पट्टिका लगी हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद उसे हटा दिया गया। जब शिक्षा मंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो वहां केवल प्राथमिक पाठशाला भवन की पट्टिका दिखाई दे रही थी। इसके बाद मंत्री ने पूजा-अर्चना की और जैसे ही वे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, पीछे से दूसरी पट्टिका भी हटा दी गई। अंततः न तो प्राथमिक पाठशाला के नए भवन का उद्घाटन हुआ और न ही वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें