राम मंदिर चढ़ावा चोरी की शुरुआती जांच में एसआईटी (विशेष जांच दल) को वित्तीय लेनदेन में कई खामियां मिली हैं। जांच टीम अब ऑडिट संबंधी दस्तावेज कब्जे में लेकर गड़बड़ियों का सत्यापन कर रही है। वहीं, एसआईटी की पूछताछ के बीच निर्माण सहायक गोपाल राव अयोध्या से बाहर चले गए हैं। उनके कर्नाटक या दिल्ली बुलावे की चर्चा है। पुलिस को अविनाश के पास से निवेश संबंधी कई दस्तावेज भी मिले हैं। इसके पहले अविनाश के पास से 20.39 लाख रुपये, एक हजार डॉलर भी बरामद हो चुके हैं। एसआईटी शुक्रवार सुबह दस बजे मंदिर पहुंची और चंपत राय व अनिल मिश्रा से पूछताछ कर ऑडिट संबंधी दस्तावेज फिर मांगे। कर्मचारियों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेज की छानबीन की। सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट ने जो ऑडिट कराया था, उसमें कई तरह की गड़बड़ियां मिल रही हैं। अब एसआईटी ऑडिट में किसी तरह के खेल या हेरफेर के सवाल का जवाब तलाशेगी।चर्चा यह भी है कि एसआईटी ने जमीन खरीद-फरोख्त के मामले को भी जांच में शामिल किया है। इसे लेकर सवाल-जवाब किए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सिर्फ चढ़ावा चोरी व वित्तीय लेनदेन की तफ्तीश की जा रही है। इस बीच अचानक गोपाल राव का बाहर जाना कई सवाल खड़े करता है। क्या उनको इसी मामले में संघ ने बुलाया है? या फिर किसी और काम से गए। ये पता नहीं चल सका है। इसके अलावा एसपी सुरक्षा बदले गए हैं। पीएसी में तैनात विजय शंकर मिश्रा शनिवार को एसपी सुरक्षा के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला को कस्टडी रिमांड पर लेकर शुक्रवार को उसकी निशानदेही पर कार बरामद की। उसने चढ़ावा चोरी की रकम से यह कार खरीदी थी। पूछताछ में उसने बताया कि सभी आरोपी मिलकर हर बार लाखों रुपये पार करते थे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें