1 of 5 मुंबई के चेंबूर में हादसा - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां स्कूल से घर लौट रहे बच्चों की बस पर अचानक एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की जान चली गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास हुई। उस समय बस में ‘यूनिवर्सल हाई स्कूल’ के 13 छात्र सवार थे और वे अपने घर जा रहे थे। बता दें कि मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते जलजमाव-जलभराव की स्थिति देखने को मिली है, इसी बीच यह घटना हुई। 2 of 5 मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI डॉक्टरों नें क्या कहा? हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और अन्य राहत एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। बस के ड्राइवर, कंडक्टर और वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मिलकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। दो बच्चे बस के अंदर बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल बच्चों की उम्र 4 से 12 साल के बीच है। सभी घायलों को तुरंत पास के ‘जेन अस्पताल’ ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 11 साल के विहान श्रीवास्तव को बहुत गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य चार घायल छात्रों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। 3 of 5 मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI मेयर ने दिए जांच के आदेश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें