फीफा विश्व कप 2026 का पहला नॉकआउट मैच शुरू हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका और कनाडा की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर हैं। 12:16 AM, 29-Jun-2026 South Africa vs Canada Live: राउंड-ऑफ-32 का पहला मुकाबला शुरू, दक्षिण अफ्रीका की कनाडा से टक्कर ग्रुप चरण के रोमांच के बाद अब फीफा विश्व कप 2026 का नॉकआउट दौर आज से शुरू हो रहा है। राउंड-ऑफ-32 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और कनाडा की टीमें लॉस एंजिलिस स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में उपविजेता रहते हुए अंतिम-32 में जगह बनाई है और अब एक हार उनके विश्व कप अभियान का अंत कर देगी, जबकि जीतने वाली टीम प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड-ऑफ-16) का टिकट कटाएगी। ऐसे में टूर्नामेंट के पहले नॉकआउट मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें