दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा: आखिरी मिनट के गोल ने बदली कनाडा की किस्मत, पहली बार अंतिम-16 में मेजबान टीम FIFA World Cup 2026 South Africa vs Canada Football Match Highlights Updates: कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम (90+2’) में मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 के पहले मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम (90+2’) में शानदार गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ कनाडा ने पहली बार फीफा पुरुष विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। इससे पहले कनाडा 1986 और 2022 विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था। अब राउंड ऑफ-16 में उसका सामना नीदरलैंड और मोरक्को के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर मैच की शुरुआत से ही दक्षिण अफ्रीका ने आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मूव बनाए, लेकिन अंतिम पास और फिनिशिंग की कमी के कारण टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। दूसरी ओर, कनाडा ने भी कुछ शानदार मौके बनाए।पहले हाफ के अंतिम क्षणों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें