‘मुन्नाभाई 3’ पर क्या बोले राजू हिरानी? राजू हिरानी ने हाल ही में तीसरे पार्ट पर बात की और कहा कि तीसरी फिल्म तभी आएगी, जब उन्हें कोई जबर्दस्त आइडिया मिलेगा। बता दें कि राजकुमार हिरानी ने साल 2003 में ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। साल 2006 में इसका सीक्वल ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ आया। दोनों फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त ने मिलनसार गुंडे मुन्ना का किरदार निभाया। वहीं, अरशद वारसी ने उनके वफादार साथी सर्किट का रोल किया। बोले- ‘अरशद वारसी ने सर्किट के रोल में जान डाल दी’ हाल ही में राजकुमार हिरानी ने समाचार एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘सर्किट हमेशा से था और वह एक मजेदार किरदार था, लेकिन जाहिर है कि अरशद ने उसमें जान डाल दी। फिर दूसरी फिल्म के लिए उसे और मजबूत बनाना जरूरी हो गया, इसलिए आप देखेंगे कि दूसरी फिल्म में सर्किट के पास करने के लिए ज्यादा चीजें हैं’। बता दें कि राजकुमार हिरानी अपनी आगामी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में एक बार फिर अरशद वारसी के साथ काम कर रहे हैं। भगवान राम और हनुमान से की तुलना? राजू हिरानी ने कहा कि सर्किट का किरदार मुन्ना के प्रति अटूट निष्ठा के प्रतीक के तौर पर सोचा गया था। उन्होंने उनके रिश्ते की तुलना भगवान राम और हनुमान से की। साथ ही शर्लक होम्स और डॉ. जॉन वॉटसन के बीच के रिश्ते से भी की। उन्होंने आगे कहा, ‘शर्लक को जो कुछ भी कहना होता है, उसके लिए उसे एक दोस्त की जरूरत होती है, इसलिए यह किरदार इस तरह लिखा गया था कि अगर मुन्ना को कुछ कहना हो, तो भले ही उसके पास एक गैंग हो, लेकिन सर्किट उसका वफादार दोस्त है। हमने सोचा था कि सर्किट हनुमान सरीखा है और मुन्ना उसके लिए राम जैसे। वह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
राजू हिरानी का खुलासा, भगवान राम और हनुमान से प्रेरित हैं मुन्नाभाई-सर्किट के रोल; तीसरे पार्ट पर दिया अपडेट
'मुन्नाभाई 3' पर क्या बोले राजू हिरानी? राजू हिरानी ने हाल ही में तीसरे पार्ट पर बात की और कहा कि तीसरी फिल्म तभी आएगी, जब उन्हें कोई जबर्दस्त आइडिया मिलेगा। बता दें कि राजकुमार हिरानी ने साल 2003 में 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। साल 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्नाभाई' आया। दोनों फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त ने मिलनसार गुंडे मुन्ना का किरदार निभाया। वहीं, अरशद वारसी ने उनके वफादार साथी सर्किट का रोल किया। बोले- 'अरशद वारसी ने सर