जानकारी के मुताबिक, सिंध रेंजर्स के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले में तीन सिंध रेंजर्स जवानों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। इस हमले के बाद इलाके में कई धमाके हुए और करीब आधे घंटे तक गोलीबारी भी हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर ने रेंजर्स मुख्यालय को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया। इसी दौरान उसके अन्य साथियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में मौजूद यूनिवर्सिटी रोड पर जोरदार धमाके और गोलीबारी की खबर आई।पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज के मुताबिक, यह धमाका पाकिस्तान रेंजर्स के दफ्तर के बिल्कुल पास हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस, रेंजर्स और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया।सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।घटना की खबर मिलते ही एधी फाउंडेशन ने अपनी एम्बुलेंस और बचाव कर्मियों को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया।जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, धमाके के बाद भी काफी देर तक रुक-रुक कर गोलियां चलती रहीं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।किसी भी उग्रवादी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सोशल मीडिया पर ‘जमात-उल-अहरार’ का नाम चल रहा है, लेकिन यह दावा पूरी तरह असत्यापित है।कराची में पहले भी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे संगठन हमले करते रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस घटना को अभी किसी भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें