एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह दौरा आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करेगा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “विकास रा धारा, ओडिशा सारा” रखा गया है।इस अवसर पर 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इन परियोजनाओं का संबंध ऊर्जा, औद्योगिक अवसंरचना, सड़क संपर्क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई जैसे प्रमुख क्षेत्रों से है। इनसे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने, संपर्क बेहतर होने, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।विज्ञप्ति में कहा गया है कि समावेशी और संतुलित विकास की प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप ये पहल आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को और गति देंगी तथा राज्य के हर हिस्से तक विकास का लाभ पहुंचाएंगी। जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना और आईबी थर्मल पावर स्टेशन के दूसरे चरण के विस्तार की परियोजना शामिल है। इस विस्तार के तहत 660-660 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित की जाएंगी।झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी। इस परियोजना से घरेलू कोयला संसाधनों के स्वच्छ उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, आयात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का ओडिशा दौरा आज, 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह दौरा आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करेगा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय "विकास रा धारा, ओडिशा सारा" रखा गया है।इस अवसर पर 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन