प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए शहर की विविधता और भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेरिस रोशनी का शहर है। यह रंगों का शहर है। यहां विचार हैं और नवाचार के लिए प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों से आए भारतीय इस शहर को और भी खूबसूरत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पेरिस को नए रंगों से भर देते हैं। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां कोई तमिल है, कोई पंजाबी है, कोई गुजराती है, कोई मराठी है और कोई बंगाली है। उन्होंने कहा कि भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व यहां देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब मैं 14 जून को नीस पहुंचा, तो सबसे पहले मैंने ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आज जब मैं फ्रांस से लौटने की तैयारी कर रहा हूं, तो मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं ‘भारत कनेक्ट’ कार्यक्रम में आया हूं। जिस तरह से आपने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस संबंधों को जोड़ा है, वह हमारी रणनीतिक साझेदारी की एक बड़ी ताकत बन रहा है। मैं आपके लिए 1.4 अरब भारतीय नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं लाया हूं। इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।पीएम मोदी ने कहा कि लगातार 12 साल तक चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की ही ताकत है कि एक चाय बेचने वाले को इस पद तक पहुंचाया है। पिछले 12 साल 140 करोड़ भारतीयों की अद्भुत क्षमता का प्रमाण रहे हैं। इस दौरान भारत की जीडीपी दोगुनी हो गई है। एयरपोर्ट्स की संख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
PM Modi in Paris: पीएम बोले- 12 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए शहर की विविधता और भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेरिस रोशनी का शहर है। यह रंगों का शहर है। यहां विचार हैं और नवाचार के लिए प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों से आए भारतीय इस शहर को और भी खूबसूरत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पेरिस को नए रंगों से भर देते हैं। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां कोई तमिल