सीमा पार से मिल रहे थे निर्देश गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उमर और फैजान के रूप में हुई है। मोहम्मद उमर जुल्फिकार का पुत्र है, जबकि फैजान शमीमुद्दीन का पुत्र है। दोनों कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर के निवासी हैं। एटीएस को काफी समय से इनकी संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिल रही थी। तकनीकी निगरानी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर टीम ने छापेमारी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों आरोपी पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े थे। वे उसके नियंत्रक आबिद जट्ट के संपर्क में भी थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन्हें सीमा पार से निर्देश मिल रहे थे। ये स्थानीय स्तर पर आतंकी तंत्र को मजबूत करने में जुटे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें