निशिकांत दुबे ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी को कुल 28 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 20 वोट मिले। निशिकांत दुबे ने इसे महागठबंधन की बड़ी राजनीतिक हार बताते हुए कहा कि चुनाव परिणाम ने विपक्ष की एकजुटता के दावों की पोल खोल दी है।झारखंड राज्यसभा चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे विधानसभा में 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया विधानसभा के कमरा संख्या-42 में संपन्न हुई। मतदान के दौरान सभी दलों के विधायकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अंतिम मतदाता के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपना वोट डाला, जिसके साथ ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई।(खबर अपडेट हो रही है….) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें