Qatar vs Switzerland: इंजरी टाइम में बदली मैच की कहानी, कतर ने स्विट्जरलैंड के मुंह से छीनी जीत; खुखी बने हीरो फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में कतर ने आखिरी लम्हों में शानदार वापसी करते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन इंजरी टाइम में बुआलेम खुखी के गोल ने मैच का रुख बदल दिया और कतर को टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण अंक दिला दिया। एम्बोलो की पेनल्टी से स्विट्जरलैंड को बढ़त मैच की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया और कतर की रक्षा पंक्ति पर लगातार दबाव बनाए रखा। शुरुआती मिनटों में डैन एन’डोये और अन्य स्विस खिलाड़ियों को गोल करने के अवसर मिले, लेकिन वे उन्हें भुनाने में सफल नहीं हो सके। स्विट्जरलैंड को 17वें मिनट में बढ़त मिली, जब कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने बॉक्स के अंदर रेमो फ्रॉयलर को फाउल कर दिया। वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वार) की समीक्षा के बाद पेनल्टी दी गई। ब्रील एम्बोलो ने पेनल्टी को सफलतापूर्वक गोल में बदलते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में स्विट्जरलैंड का दबदबा पूरी तरह नजर आया। टीम ने कई आक्रमण किए और दूसरे गोल के करीब भी पहुंची, लेकिन कतर के गोलकीपर अबुनादा ने कई बेहतरीन बचाव कर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। कतर को पहला बड़ा मौका 43वें मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें