जसपाल राणा के निधन से टूटीं मनु भाकर: कोच को श्रद्धांजलि देते वक्त हुईं भावुक, पोस्ट कर लिखा- अपूरणीय क्षति दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा के अचानक हुए निधन से पूरी तरह टूटी नजर आईं। मनु ने देहरादून स्थित जसपाल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और इस बार वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं। भारत के दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 49 वर्ष के थे। मनु के ओलंपिक पदक जीतने में राणा की अहम भूमिका रही थी। फ्लाइट में बिगड़ी थी तबीयत जर्मनी से लौटने के बाद अचानक ही राणा की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन हृदय की बीमारी के इलाज के दौरान हुआ। राणा म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप के बाद जर्मनी से लौटे थे। वह फिलहाल भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्य कर रहे थे। एनआरएआई ने उन्हें आधिकारिक तौर पर 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया था। मनु की सफलता के पीछे था जसपाल का जुनून भारत के पूर्व पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा ने असाधारण प्रतिभा के तौर पर सुर्खियों में आने के बाद जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा और कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते और उनकी इस यात्रा में उनका निशानेबाजी के प्रति जुनून और इसके प्रति समर्पण उनकी पहचान रही है। ओलंपिक पदक उनकी कैबिनेट में शामिल नहीं हो सका, लेक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें