पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो टीएमसी की विधायक दल कांग्रेस में शामिल हो रही है और न ही पार्टी के सांसदों, नगर निकायों या पंचायतों के प्रतिनिधियों के बीच ऐसा कोई रुझान है। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, अभी संख्या 64 विधायकों की है। ये लोग आएंगे और विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपेंगे। कांग्रेस और टीएमसी के विलय की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “जहां तक हमारी विधायक दल की बात है, हम निश्चित रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। संसद में जो सांसद हैं, उनमें से दो-तिहाई से अधिक भी कांग्रेस में विलय नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन किसके साथ विलय कर रहा है?“उन्होंने दावा किया कि उनकी जानकारी के अनुसार न तो सांसद कांग्रेस में जा रहे हैं, न विधायक, न नगर पालिका के प्रतिनिधि, न जिला परिषद के सदस्य और न ही पंचायत प्रतिनिधि। बनर्जी ने कहा, “जब कोई भी कहीं नहीं जा रहा है तो विलय का सवाल ही नहीं उठता।“ऋतब्रत बनर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य की राजनीति में टीएमसी और कांग्रेस के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके बयान को इन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि वर्तमान में विधायकों की संख्या 64 है और यह बढ़ने की उम्मीद है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इस्तीफों पर साधी चुप्पी वहीं, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने सुष्मिता देव के इस्तीफे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, उन्होंने सुखेंदु शेखर रॉय और स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बंगाल: TMC के कांग्रेस में विलय की अटकलों को ऋतब्रत बनर्जी ने किया खारिज, बोले- न तो सांसद जा रहे हैं और न MLA
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो टीएमसी की विधायक दल कांग्रेस में शामिल हो रही है और न ही पार्टी के सांसदों, नगर निकायों या पंचायतों के प्रतिनिधियों के बीच ऐसा कोई रुझान है। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, अभी संख्या 64 विधायकों की है। ये लोग आएंगे और विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपेंगे। कांग्रेस और टीएमसी के विलय की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्ह