1 of 5 भागे मरीज - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied गाजियाबाद के संतोष हॉस्पिटल की ओपीडी में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई। इमरजेंसी में मौजूद चार मरीजों की बामुश्किल मुश्किल जान बचाई गई। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने इमरजेंसी के शीशे तोड़कर सिलेंडर से निकली गैस को बाहर निकाला और फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पाया। 2 of 5 बाहर बैठे मरीज - फोटो : अमर उजाला नाइट्रोजन के सिलेंडर लीक होने से लगी आग सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि संतोष अस्पताल की इमरजेंसी पेंडेंट के ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के सिलेंडर लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि गैस लीक होने से आग बढ़ती गई। इमरजेंसी में मौजूद चार मरीजों को ट्राइसिकल से बाहर निकाला गया। सूचना पर एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद और सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने इमरजेंसी के शीशे तोड़कर गैस को बाहर निकाला और इमरजेंसी खाली कराई। समय रहते प्रबंधन और पुलिस ने सिलेंडर से निकली गैस और आग पर काबू पा लिया। बताया कि दो गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। हालांकि इससे पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया। 3 of 5 तोड़े गए शीशे - फोटो : अमर उजाला अस्पताल से बाहर भागे मरीज आग लगने का सायरन बजते ही मरीज और तीमारदार जान बचाने जद्दोजहद में अस्पताल से बहार निकल आये। तीमारदार अपने अपने मरीजों को लेकर सड़क और परिसर में पहुंचे। बागपत के गांव डालमपुर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें