पवित्र गुफा में प्रकट हुए हिम शिवलिंग हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पवित्र गुफा तक के रास्ते और गुफा के आस पास चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने गई एक टीम द्वारा बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर अपने साथ कैमरे में साथ लाई और इस तस्वीर से हम आपको इस वर्ष पवित्र गुफा में प्रकट हुए हिम शिवलिंग के पहले दर्शन करवाएंगे। पवित्र अमरनाथ गुफा में ली गई यह ताजा तस्वीरें और विडियो दर्शाती हैं की पवत्र हिमलिंग अपने पूर्ण आकार में भक्तों को साक्षात दर्शन देने के लिए प्रकट हुए हैं। तस्वीर में बाबा बर्फानी का आकार करीब 7-10 फीट का दिख रहा है। वीडियो में सुरक्षाबल के जवान प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग के दर्शन करते हुए दिख रहे हैं। माना जा रहा कि जवान सुरक्षा संबंधित रेकी करने गए थे। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो 19-20 मई के आसपास का है, हालांकि इन तस्वीरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें